राजश्री सद्भावना समिति द्वारा कैंसर रोगी को रक्तदान किया एवं आर्थिक सहायता दी

0
112

रायपुर। राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष एवं सदस्य-प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति, प्रभारी महिला कांग्रेस एवं अजा-विभाग श्रीमती शकुन डहरिया के माध्यम से राजश्री सद्भावना समिति के सदस्य सूरज भतपहरी एवं शिवचरण जाधव द्वारा कैंसर रोगी को रक्त दान किया गया तथा समिति द्वारा उनके परिजन को आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया गया । ग्राम-सिरसाकला (भिलाई) निवासी श्रीमती संध्या चन्द्राकर जो कि विगत 6 माह से कैंसर रोग से ग्रसित है। इनका ईलाज बालको कैंसर हॉस्पिटल नया रायपुर में चल रहा है। उक्त जानकारी समिति के मिडिया प्रभारी सनत गिलहरे द्वारा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here