रायपुर में नाबालिग पर केमिकल अटैक, चेहरा झुलसा, एम्स में भर्ती

0
385

 

रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक नाबालिग बच्चे पर केमिकल से हमला कर दिया गया है, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र के सत्यम विहार स्थित शिवम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई जब नाबालिग अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवक आए और बच्चे के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तुरंत एम्स अस्पताल ले गए, जहां नाबालिग का इलाज जारी है। इस घटना के बाद पीड़ित के पिता ने डीडी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here