कॉमेडी और एक्शन से भरपूर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “जवानी जिंदाबाद 23” होगी रिलीज़

0
122

 

रायपुर। 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ी सिनेमा में कॉमेडी और रोमांस से भरपूर फ़िल्म “जवानी जिंदाबाद 23” रिलीज़ होने जा रही है। इस फ़िल्म में आकाश सोनी, लक्षित झाँजी, ज्योत्सना ताम्रकार और सुमन पटनायक मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इनके साथ ही पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, संजय महानंद, हर्षवर्धन पटनायक और विलन लवनीत सिन्हा जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

फ़िल्म के निर्देशक सुक्खी ने बताया कि “जवानी जिंदाबाद 23” कॉमेडी जॉनर में है, लेकिन यह केवल हंसी-मजाक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें एक गहरा संदेश भी निहित है। फिल्म में युवा पीढ़ी के शिक्षा और जीवन में भटकाव पर विशेष ध्यान दिया गया है। निर्देशक का कहना है कि यह फ़िल्म नई सोच और एक्सपेरिमेंट का प्रतीक है, जिसमें कॉमेडी के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here