स्वामी आत्मानंद स्कूल में करंट फैलने से हड़कंप, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

0
70
मुस्लिम समाज के लोगों ने कोतवाली थाने में किया जमकर हंगामा - 1

 

रायपुर: तितुरडीह स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज करंट फैलने की घटना से हड़कंप मच गया। इस समय स्कूल में प्राइमरी के 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। शिक्षकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत सभी बच्चों को स्कूल ग्राउंड में सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मॉर्निंग स्कूल के दौरान जब 300 से अधिक बच्चे क्लास में पढ़ाई कर रहे थे, तभी अचानक करंट फैल गया। शिक्षकों ने तुरंत मुख्य स्विच ऑफ कर स्थिति को नियंत्रण में किया।

इस घटना पर चिंतित परिजनों ने स्कूल प्रबंधन से जवाब मांगा, जिसके जवाब में शिक्षकों ने आश्वासन दिया कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। वहीं, करंट फैलने के कारणों की जांच की जा रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here