रायपुर: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहीं महिलाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत सोनाखान एकीकृत बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी सहायिका के 59 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन 59 पदों के लिए विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों जैसे ठाकुरदिया, पैरागुड़ा, भरका, टेमरी-2, खैरवारडीह, बफरा, पिपरछेड़ी-2, दौनाझर, डाढ़ाखार, झालपानी, कटवाझर, नवाडीह, घिरघोल, अल्दा, डिपरापारा(रिको), पुरानीबस्ती(अ), त्रिकुटीडीपा(अ), दानीडीपा, रूनझुनी, नवाडीह, लुकाउपाली, तेन्दुचुवा, मेड़ीडीपा, तालाझर, अकलतरा, सैयभाठा, बल्दाकछार-3, दलदली, मुरूमडीह, कौहाबाहर, ठेलकाडबरी, नदीपारा(सो), डिपरापारा(सो), बंसुलीडीह, कलमीदादर, त्रिकुटीपारा(चां), डिपरापारा(थ), तिलसाभाठा, पकलाडीपा, सड़कपारा, बोदापाली, आमापारा, शुकलाभाठा, पुरानीबस्ती, मिरगिदा, बिटकुली, चन्हाट, सलिहाभाठा, जोगीडीपा, सारसडोल, देवतराई, पचपेड़ी, पोड़ी, जुनाडीह, मंगलडीपा, मुगुलभाठा, बलारनवागांव, कोर्राडीह एवं अचानकपुर में भर्ती की जाएगी।
आवेदन करने के लिए आठवीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, और यह पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है। इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2024 तक अपने आवेदन पत्र पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना सोनाखान, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.) के पते पर सायं 5.30 बजे तक जमा कर सकते हैं।


