मुंबई: भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के हुस्न और अदाओं की जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। उनके टैलेंट का जादू इन दिनों पूरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री पर छाया हुआ है। फिल्मों में सशक्त अभिनय के साथ-साथ म्यूजिकल वीडियो में भी उनकी अदायगी का जलवा बिखरता नजर आता है। जब भी माही कोई नया गाना लेकर आती हैं, उनके फैंस और ऑडियंस उसे खूब पसंद करते हैं।
वहीं, सिंगर करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। उनकी आवाज में गाए हुए गाने तेजी से वायरल होते हैं। अब इस शानदार जोड़ी का नया भोजपुरी गाना लोगों के बीच धूम मचा रहा है, जिसमें माही श्रीवास्तव की अदाकारी और करिश्मा कक्कड़ की मधुर आवाज का तालमेल दर्शकों के दिलों को छू रहा है।
गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि एक युवा पत्नी, माही श्रीवास्तव, अपने पति गोल्डी जायसवाल से बेहद प्रेम करती है। जब उनका पति कहीं जाने के लिए तैयार होता है, तो माही उसे पान का बीड़ा देती हैं, गले में मफलर डालती हैं और उसकी बलईया लेती हैं। वीडियो में माही काली साड़ी पहने हुए झूम-झूमकर नाच रही हैं और अपने सखियों से कहती हैं, ‘अभी नये बनल बा मकनिया हो, बानी हमहुँ नये ओमे कनिया हो, करेला मरदा हमार गरदा, आय हाय एके दुआरी में डबल परदा, कि आय हाय एके दुआरी में डबल परदा…’
इस गाने में माही श्रीवास्तव की अदाकारी और करिश्मा कक्कड़ की आवाज का जादू फैंस को खूब पसंद आ रहा है, और यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है।



