Palash Malhotra Hemu Kalyani Ward 28 , हेमू कल्याणी वार्ड 28 से पलाश मल्होत्रा बने कांग्रेस के मजबूत दावेदार, कार्यकर्ताओं ने टिकट की मांग की

0
130

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 28 से कांग्रेस सदस्य पलाश मल्होत्रा चुनाव लड़ने के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरकर सामने आए हैं। सौम्य और सरल स्वभाव के मल्होत्रा का सभी नेताओं और जनता के साथ मधुर संबंध है, जिससे वे क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय हैं। वर्तमान में युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा के अध्यक्ष पलाश मल्होत्रा है जोकि युवा कांग्रेस का चुनाव लड़ के निर्वाचित हुए है , वर्षों से पार्टी संगठन के छोटे-बड़े आयोजनों और प्रदर्शनों में सक्रिय रहकर पार्टी का मजबूत आधार तैयार कर चुके हैं।

युवा कांग्रेस से लेकर हर संगठन की गतिविधियों के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क में माहिर पलाश मल्होत्रा को हेमू कल्याणी वार्ड क्रमांक 28 का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग जोर पकड़ रही है। वार्ड के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के भीतर उन्हें टिकट देने की पुरजोर मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here