बारिश से त्रासदी: 22 लोगों की मौत, 2 लापता, बचाव अभियान तेज

0
93

 

त्रिपुरा : राज्य में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण त्रिपुरा में 22 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग लापता हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना स्थल पर पुलिस बल सहित जिला अधिकारी भी मौजूद रहे।

बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए राज्य में बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है। राज्य की एनडीआरएफ की चार टीमें भी बचाव कार्य में लगी हुई हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री से बात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

राज्य सरकार ने भारी बारिश और बाढ़ को देखते हुए सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडेय के अनुसार, भारी बारिश से राज्य की सभी बड़ी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। करीब 17 लाख लोग इस आपदा से प्रभावित हुए हैं। 2,032 स्थानों पर भूस्खलन की खबरें आईं, जिनमें से 1,789 स्थानों पर रास्ता साफ कर दिया गया है, जबकि अन्य स्थानों पर बहाली का काम जारी है। केंद्र सरकार ने गोमती और दक्षिण त्रिपुरा जिलों में फंसे लोगों को निकालने के लिए दो हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here