मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का किया शुभारंभ, बच्चों को खिलाई कृमि नाशक दवा

0
368

 

राजधानी रायपुर के जे. आर. दानी गर्ल्स स्कूल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजोल की गोली खिलाकर किया।

प्रदेशभर में बच्चों और किशोरों को खिलाई जाएगी कृमि नाशक दवा

इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी आँगनबाड़ियों और शासकीय-अशासकीय स्कूलों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु के बच्चों और किशोरों को कृमि नाशक दवा का सेवन कराया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में कृमि संक्रमण को कम करना और उनके स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

स्वास्थ्य मंत्री और विधायक भी रहे मौजूद

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा, और श्री अनुज शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने इस अभियान की सराहना करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया और इस तरह के कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here