रायपुर: होटल ROYAL CASTLE में छापेमारी, लाखों की अवैध शराब बरामद

0
413

 

रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में पुलिस ने देर रात होटल ROYAL CASTLE में छापेमार कार्रवाई की है। पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल में अवैध और चोरी-छिपे तरीके से ग्राहकों को शराब परोसी जा रही है। इसी सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज देर रात छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस को होटल से लाखों की अवैध शराब बरामद हुई है। इस मामले में बार मालिक मनदीप सिंह बग्गा पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बिना आबकारी लाइसेंस के चल रहे इस बार पर रेड मारकर अवैध शराब पार्टी पर रोक लगा दी है।

मामले की जांच जारी है, और पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here