अभनपुर नगर पालिका गठित, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

0
296

 

रायपुर : राज्य शासन ने रायपुर जिले के अभनपुर नगर पंचायत को नगर पालिका परिषद में परिवर्तित करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा इस संबंध में छत्तीसगढ़ राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया गया है।

राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार, नगर पंचायत अभनपुर की वर्तमान सीमाएं ही अब नगर पालिका परिषद अभनपुर की सीमाएं मानी जाएंगी। इस कदम से अभनपुर नगर के विकास और प्रबंधन में नए आयाम जुड़ेंगे, जिससे स्थानीय निवासियों को भी लाभ मिलेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here