स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में बालिकाओं को सरस्वती साइकिल वितरित, विधायक पुरंदर मिश्रा ने 25 लाख रु देने की घोषणा की

0
290

 

रायपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, माननीय विधायक श्री पुरंदर मिश्रा (विधानसभा रायपुर) ने बालिकाओं को सरस्वती साइकिल वितरित की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के प्रार्थना परिसर में कवर शेड, वाटर कूलर, और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए अपनी निधि से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विधायक श्री मिश्रा ने विद्यार्थियों और पालकों को नशे की लत और मोबाइल के अत्यधिक उपयोग के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया और सही जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में पार्षद श्री गोपाल सोना, श्री राधेश्याम विभार, श्रीमती अंजनी विचार, श्री संजय सोनी, और अन्य नागरिक गण भी उपस्थित थे। इस अवसर पर डॉ. दिलीप झा ने शाला परिवार की ओर से माननीय विधायक और अन्य अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here