इस्माइली सिविक दिवस और विश्व हार्ट दिवस पर रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 50 लोगों ने किया रक्तदान

0
59

रायपुर। ‘द शिया इमामी मुस्लिम समुदाय ग्लोबल’ ने इस्माइली सिविक दिवस और विश्व हार्ट दिवस के अवसर पर एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस विशेष कार्यक्रम में नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पंकज शर्मा और शहर जिला कांग्रेस महामंत्री बाकर अब्बास ने भाग लिया।

शिविर में शाम 4 बजे तक करीब 40 से 50 लोगों ने रक्तदान किया। रायपुर कोलकाता के प्रेसिडेंट समीर लिरानी और उनकी टीम भी इस आयोजन में सक्रिय रूप से शामिल रही। यह पहल जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here