पटाखा दुकान में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप

0
665

 

बिलासपुर | तोरवा थाना क्षेत्र के जगमल चौक के पास स्थित एक पटाखा दुकान में आज अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। दुकान के मालिक बंटी तलरेजा के यहां भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक था, जिससे आग तेजी से फैल गई। पटाखों के लगातार धमाकों के कारण आसपास के लोग दहशत में आ गए और इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। हालांकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर तैनात है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here