Road Accident , भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी, 7 की मौत

0
183

 

बुधवार अलसुबह गुजरात के हिम्मतनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर जा घुसा। इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और फायर विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार को काटकर शवों को बाहर निकाला। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। कार में 8 लोग सवार थे, जो शामलाजी से अहमदाबाद जा रहे थे। आशंका है कि हादसा कार चालक को नींद का झोंका आने के कारण हुआ। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, जबकि ट्रक सामान्य गति से चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here