बड़ी खबर : पूर्व पार्षद के भतीजे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

0
812

 

कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9, चांदमारी मोहल्ले में पूर्व पार्षद श्रवण सिंह सिदार के भतीजे राहुल सिदार (20) ने अज्ञात कारणों से घर के पीछे बाड़ी में अमरूद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

मृतक के बड़े भाई संग्राम सिंह सिदार ने बताया कि बुधवार की रात राहुल किसी से फोन पर बात कर रहा था। इसके बाद, मध्य रात्रि में उसने आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना से मोहल्ले में शोक की लहर है, और बड़ी संख्या में वार्डवासी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here