रायपुर : अंबेडकर चौक पर युवक ने पेड़ पर चढ़कर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाया

0
398

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 26 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे एक युवक ने अंबेडकर चौक के पास पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की कोशिश की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवक अंबेडकर चौक से राजभवन जाने वाले मार्ग पर स्थित म्यूजियम के सामने दीवार के सहारे पेड़ पर चढ़ गया और बिजली के तारों को छूने का प्रयास करने लगा। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काफी समझाने के बाद सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में लेकर थाने ले गई।

फिलहाल, युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here