रायपुर बड़ी खबर : भाटागांव बस स्टैंड से 10 करोड़ का सोना बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

0
643

 

रायपुर – राजधानी पुलिस ने भाटागांव बस स्टैंड पर बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 10 करोड़ रुपये के सोने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बड़ी मात्रा में सोना जगदलपुर से एक बस के माध्यम से रायपुर के भाटागांव बस स्टैंड लाया जा रहा था। पुलिस ने नियमित चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध व्यक्तियों के पास मौजूद बैग से 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया।

तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जांच में पुलिस के साथ-साथ आयकर विभाग की टीम भी जुट गई है, जो इस बड़े सोने की तस्करी के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में लगी है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here