छत्तीसगढ़ महिला चेंबर एवं नारायणा अस्पताल द्वारा स्तन कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन

0
360

 

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर छत्तीसगढ़ चेंबर महिला विंग और नारायणा स्वास्थ्य एमएमआई अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्तन जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 को पार्षद कार्यालय, हनुमान मंदिर, चौबे कॉलोनी, रायपुर और गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024 को जोशी होम्योपैथिक क्लिनिक, अनुपम नगर, रायपुर में सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगा।

महिला चेंबर की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि अक्टूबर महीने को विश्वभर में स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में निरामई मशीन द्वारा निःशुल्क मैमोग्राफी, शुगर जांच और रक्तचाप जांच जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्रीमती अरोरा ने सभी नागरिकों से इस शिविर में आकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here