रायपुर स्मार्ट सिटी लि. डी डी नगर जाने वाली रोड को दे रही नया रूप ……… पाथवे को म्यूरल आर्ट व पेंटिंग से दिया जा रहा नया कलेवर

0
158

पैदल यात्रियों के लिए बैठने की भी व्यवस्था

DD नगर जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण & पुनर्विकास अंतिम चरण में

रायपुर। नगर निगम आयुक्त एवं रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक श्री अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा क्रियान्वित डी डी नगर जाने वाली सड़क का सौंदर्यीकरण & पुनर्विकास कार्य पूर्णता की ओर है।
रायपुर स्मार्ट सिटी लि.के मुख्य परिचालन अधिकारी श्री उज्जवल पोरवाल के साथ प्रोजेक्ट इंजीनियरर्स की टीम दिन एवं रात की पालियों में सतत् पर्यवेक्षण & निरीक्षण कर रही है एवं तेजी से कार्य को क्रियान्वित करा रही है।
जोन 7 रोड प्रोजेक्ट डी डी नगर खंड के तहत एनआईटी तिराहा से डीडी नगर मार्ग के दोनों ओर के पाथवे को म्यूरल आर्ट और 2डी पेंटिंग से आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। पैदल चलने वालों के लिए पुराने बने पाथवे का पुनर्विकास किया गया है साथ ही यहां बैठने के लिए बैंच भी लगाए गये हैं। रोड डिवाइडर को भी भव्य & आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। 1.1 कि.मी. लंबे इस मार्ग पर सौंदर्यीकरण & पुनर्विकास किया गया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here