Bollywood News : मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली पुलिस कंट्रोल रूम में आया कॉल , लॉरेंस बिश्नोई गैंग कही यह बात

0
108

मशहूर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। मंगलवार सुबह मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में एक कॉल आया, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने कहा कि अगर सलमान खान ने काले हिरण के शिकार के मामले में बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर माफी नहीं मांगी या फिर 5 करोड़ रुपए का जुर्माना नहीं चुकाया, तो उनकी जान जा सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम में यह संदेश दर्ज हुआ था, लेकिन एक अधिकारी की नजर आधी रात को उस पर पड़ी। मैसेज में लिखा था, “अगर सलमान खान को जिंदा रहना है, तो उसे हमारे मंदिर में जाकर माफी मांगनी होगी या फिर 5 करोड़ रुपए देने होंगे। हमारी गैंग आज भी सक्रिय है।”

फिलहाल, मुंबई पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here