Rajyotsava 2024 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का दूसरा दिन, मुख्य अतिथि होंगे राज्यपाल रमेन डेका ,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजेगी संध्या

0
67

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्योत्सव 2024 का आयोजन नवा रायपुर में किया जा रहा है। आज 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल पर सांस्कृतिक संध्या और कार्यक्रमों का शुभारंभ राज्यपाल रमेन डेका के दीप प्रज्ज्वलन से होगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, केदार कश्यप, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, नेताप्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, इंद्र कुमार साहू सहित कई जनप्रतिनिधि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि तीन दिवसीय राज्योत्सव का शुभारंभ 4 नवंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ था, और 6 नवंबर को इसका समापन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की उपस्थिति में किया जाएगा। राज्योत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों ने योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी स्टॉल लगाए हैं। साथ ही, सार्वजनिक उपक्रमों और वाणिज्यिक संस्थानों के स्टॉल भी लगे हैं, जिनमें उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की व्यवस्था है। आकर्षक साज-सज्जा के बीच शिल्प ग्राम, फूड कोर्ट, विभागीय प्रदर्शनी और मीना बाजार हजारों दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं।

आज शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत होगी, जिसमें पुरानिक साहू, सुरेंद्र साहू, भोला यादव और उनके साथी बैंजो, शहनाई और बांसुरी पर लोक धुनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद 6 बजे मोहन नायडू और उनके साथी ‘द मून लाईट रागा’ की प्रस्तुति देंगे। संध्या में राजेश अवस्थी और आरू साहू छत्तीसगढ़ी लोक गीतों का गायन करेंगे। रात्रि 8.30 बजे से प्रसिद्ध पार्श्व गायिका नीति मोहन अपने सुरों से शाम को संगीतमय बनाएंगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here