सेलिब्रिटी मथिरा मोहम्मद का निजी वीडियो लीक, बताया फर्जी , कौन है मथिरा मोहम्मद , देखें पूरी खबर 

0
29

मथिरा ने कहा: नाम और तस्वीरों का हो रहा है गलत इस्तेमाल
पाकिस्तान की मशहूर सेलिब्रिटी और टीवी होस्ट मथिरा मोहम्मद का कथित निजी वीडियो लीक होने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि, मथिरा ने इन तस्वीरों और वीडियो को पूरी तरह से फर्जी करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनके नाम और तस्वीरों का गलत इस्तेमाल हो रहा है।

मथिरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “लोग मेरे नाम और फोटोशूट की तस्वीरों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और फर्जी चीजें जोड़ रहे हैं। शर्म आनी चाहिए। इन बकवास बातों में मुझे शामिल न करें।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं फर्जी वीडियो
मथिरा का यह बयान उस समय आया है जब हाल ही में टिक टॉक स्टार इम्शा रहमान और अन्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के निजी वीडियो वायरल होने की खबरें चर्चा में थीं। मथिरा, जो पाकिस्तान में काफी पॉपुलर हैं, सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं और X पर उन्हें 60 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

इम्शा रहमान और मिनाहिल मलिक के वीडियो भी हुए थे वायरल
मथिरा से पहले टिक टॉक स्टार इम्शा रहमान के आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने की खबरें आई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो को लेकर रहमान को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने ये वीडियो जानबूझकर वायरल कराए। इसके बाद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स डिएक्टिवेट कर दिए।

इम्शा रहमान से पहले, सोशल मीडिया स्टार मिनाहिल मलिक के भी कथित निजी वीडियो लीक होने की खबरें आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। बाद में मिनाहिल ने इन वीडियो को फर्जी बताया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

प्राइवेसी उल्लंघन पर बढ़ती चिंता
पाकिस्तान में सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के खिलाफ ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। मथिरा समेत अन्य प्रभावित हस्तियों ने इन घटनाओं को निजी जीवन में दखल करार दिया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here