रायपुर पुलिस / थाना विधानसभा क्षेत्रांतर्गत आमासिवनी सड्डू स्थित देशी शराब दुकान परिसर में खालबाडा बीएसयूपी कालोनी निवासी रोहित सागर उर्फ हनी उम्र 21 वर्ष अपने साथी सहदेव सोनी एवं अन्य दोस्तों के साथ दोपहर लगभग 02.00 बजे बैठकर अहाता में शराब पी रहा था इसी दौरान आमासिवनी निवासी नरेन्द्र साहू उर्फ सोनू साहू एवं हरीश साहू अपने दोस्तों के साथ बैठकर शराब पी रहा था इसी दौरान आपसी पुरानी बात को लेकर दोनों पक्षों के मध्य करीबन 04.00 बजे विवाद एवं मारपीट हो गया जिसमें रोहित सागर एवं सहदेव सोनी द्वारा नरेन्द्र साहू उर्फ सोनू साहू के साथ मारपीट किया गया जिसकी सूचना अहाता में उपस्थित मैनेजर के द्वारा थाना में नहीं दी गई जिससे उक्त घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को नहीं मिल पाई, जिसके बाद सोनू साहू आकोशित होकर अपने घर आमासविनी जाकर चाकू लेकर अपने साथ अपने भाई एवं अन्य दोस्तों को बुलाकर करीबन 06.00 बजे वापस शराब दुकान परिसर में आ गया और नरेन्द्र साहू, सूरज साहू, हरीश साहू एवं अन्य साथी मिलकर रोहित सागर उर्फ हनी, राम सोना, मोहित राम के साथ चाकू लाठी डण्डा से ताबड़तोड़ मारपीट करने लगे एवं घटना कारित कर सभी घटना स्थल से फरार हो गये।
उक्त घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पर उपस्थित थाना विधानसभा पुलिस टीम के द्वारा घायलों को हॉस्पिटल ले जाकर भर्ती कराया गया जहाँ मेकाहारा हॉस्पिटल में ईलाज के दौरान रोहित सागर की मृत्यु हो गई। जिसके बाद रोहित सागर के साथी सहदेव सोनी, रोशन तांडी ई-रिक्शा में हरीश साहू को जबरदस्ती हॉस्पिटल से बैठाकर अपने साथ खालबाड़ा स्थित अपने घर ले जाकर कमरा में बंद कर दिये इसके बाद उसके साथ लाठी डण्डा से मारपीट कर रहे थे इस दौरान थाना प्रभारी विधानसभा मौके पर उपस्थित होकर घायल हरीश साहू को तत्काल मेकाहारा अस्पताल ले गये जहाँ ईलाज के दौरान हरीश साहू की मृत्यु हो गई थी।
इस प्रकार से उपरोक्त प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष सिंह द्वारा अति० पुअ ग्रामीण श्री कीर्तन राठौर, अति० पुअ क्राईम श्री संदीप मित्तल, नपुअ विधानसभा श्री केसरी नंदन नायक, उपुअ क्राईम श्री संजय सिंह, नपुअ नया रायपुर करण उईके, थाना प्रभारी मंदिर हसौद सचिन सिंह, थाना प्रभारी राखी अजीत सिंह, थाना प्रभारी मुजगहन आशीष सिंह, थाना प्रभारी नवापारा जितेन्द्र एसैया एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी विधानसभा को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थियों तथा आस-पास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरणों संलिप्त आरोपियों के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुये प्रकरण में प्रथम पक्ष के 04 आरोपी एवं दूसरे पक्ष के 04 आरोपी कुल 08 आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया गया प्रकरण में अन्य आरोपियों की पतासाजी संबंधी अग्रिम कार्यवाही की जा रहीं है।
प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
रोहित सागर हत्या के गिरफ्तार आरोपी:
1. नरेन्द्र साहू उर्फ सोनू
पिता: श्री परमेश्वर साहू
उम्र: 22 वर्ष
निवासी: भाटापारा, संतोषी मंदिर के पास, आमासिवनी सड्डू, थाना विधानसभा रायपुर
2. सूरज साहू उर्फ सोनू
पिता: श्री परमेश्वर साहू
उम्र: 20 वर्ष
निवासी: भाटापारा, संतोषी मंदिर के पास, आमासिवनी सड्डू, थाना विधानसभा रायपुर
3. केशव छत्री
पिता: श्री खेदू राम छत्री
उम्र: 20 वर्ष
निवासी: बाजार चौक, सकरी, विधानसमा रायपुर
4. प्रवीण गेंदले
पिता: श्री नारायण गेंदले
उम्र: 21 वर्ष
निवासी: संतोषी मंदिर के पास, आमासिवनी, थाना विधानसभा रायपुर
हरीश साहू हत्या के गिरफ्तार आरोपी:
1. सहदेव सोनी
पिता: श्री गोकुल सोनी
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: मकान नं. 34/01, खालबाडा बीएसयूपी कालोनी, सड्डू, थाना विधानसभा रायपुर
2. सोमनाथ सोनी
पिता: श्री गोकुल सोनी
उम्र: 30 वर्ष
निवासी: मकान नं. 34/01, खालबाडा बीएसयूपी कालोनी, सड्डू, थाना विधानसभा रायपुर
3. दीपक सोनी
पिता: श्री शंकर सोनी
उम्र: 26 वर्ष
निवासी: मकान नं. 36/26, खालबाडा बीएसयूपी कालोनी, सड्डू, थाना विधानसभा रायपुर
4. रोशन तांडी
पिता: श्री सुंदर तांडी
उम्र: 24 वर्ष
निवासी: बी-09, खालबाडा बीएसयूपी कालोनी, सड्डू, थाना विधानसभा रायपुर
इन सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व से अपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है।


