रायपुर दक्षिण के नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी 28 नवंबर को लेंगे शपथ

0
33

 

रायपुर।रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक सुनील कुमार सोनी 28 नवंबर को सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष कक्ष में सदस्यता की शपथ लेंगे। स्पीकर डॉ. रमन सिंह 27 नवंबर तक बाहर हैं, इसलिए यह कार्यक्रम उनके वापस लौटने के अगले दिन निर्धारित किया गया है।

आज विधायक सुनील कुमार सोनी ने विधानसभा भवन पहुंचकर सचिव दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन प्रमाण-पत्र और अन्य सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया। साथ ही उन्होंने विधायकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी भी ली।

इस अवसर पर विधानसभा सचिव दिनेश शर्मा ने पुष्प-गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, और यह कार्यक्रम विधानसभा परिसर में आयोजित होगा।

सुनील कुमार सोनी के शपथ ग्रहण के बाद वे आधिकारिक रूप से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। क्षेत्र की जनता और उनके समर्थकों में इस मौके को लेकर उत्साह है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here