माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर द्वारा माहेश्वरी प्रीमियर लीग का आयोजन, नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न

0
52

रायपुर, : माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर ने 12, 13 और 14 दिसंबर 2024 को सुभाष स्टेडियम में आयोजित होने वाली माहेश्वरी प्रीमियर लीग के लिए नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया। यह नीलामी होटल शिमर्स लॉन्च में 1 दिसंबर को वर्चुअल मनी के माध्यम से की गई, जिसमें कुल 144 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस लीग में 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके नाम निम्नलिखित हैं:

1. माहेश्वरी HDN सुपर हिटर्स

2. माहेश्वरी ब्लॉकबस्टर

3. माहेश्वरी फॉल्कन्स

4. माहेश्वरी स्प्लेशर्स

5. माहेश्वरी लेजेंड्स

6. माहेश्वरी ब्ल्यू पैंथर्स

7. माहेश्वरी अशोका वॉरियर्स

8. माहेश्वरी टाइटंस

9. माहेश्वरी नाइट रेंजर्स

10. माहेश्वरी बालगोपाल राइजिंग चैंपियंस

11. माहेश्वरी चैंप्स

12. माहेश्वरी लायंस

 

इस अवसर पर माहेश्वरी युवा मंडल के अध्यक्ष नीलेश मुंधड़ा, सचिव राज बागड़ी, मीडिया प्रभारी सी.ऐ. अमित राठी सहित प्रमुख पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री संपत जी काबरा, श्री विनय जी नत्थानी, डॉक्टर आनंद भट्टड़, श्री विवेक नत्थानी, सीएस संजय मोहता, श्री मनोज तापड़िया, उपाध्यक्ष जयंत मोहता, कोषाध्यक्ष सागर लखोटिया, पूर्व अध्यक्ष श्री कृष्णा लाखोटिया, स्पोर्ट्स डायरेक्टर विकास मोहता आदि उपस्थित थे।

लीग के आयोजन में प्रमुख सहयोगी के रूप में HDN Motors (संचालक श्री विनय जी नत्थानी), सह सहयोगी के रूप में रॉयल फ्लॉस (संचालक श्री कपिल जी गट्टानी), आई मिंट ऑप्टिकल्स (संचालक श्री आनंद जी सोमानी), और द्वितीय पुरस्कार सहयोगी के रूप में BGAUSS (संचालक श्री राहुल जी मूंधड़ा) ने समर्थन दिया।

नीलामी के बाद भोजन की व्यवस्था भी की गई, और सभी प्रतिभागियों और उपस्थितजनों ने इस आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here