विश्व आदिवासी दिवस दिन भाजपा अध्यक्ष आदिवासी नेता विष्णुदेव साय को पद से हटाया जाना भाजपा की आदिवासी विरोधी सोच को दर्शाता है – कांग्रेस

0
51

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को पद से हटा दिया है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ल ने बीजेपी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि विश्व आदिवासी दिवस के दिन एक आदिवासी नेता को पद से हटाना भाजपा नेताओं की आदिवासी विरोधी सोच इस निर्णय से उजागर होती है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय को हटाकर अरुण साव को बनाया जाना यह उनकी पार्टी का अपना निर्णय है। लेकिन विश्व आदिवासी दिवस के दिन जिस प्रकार एक आदिवासी नेता को उसके पद से हटाया गया वह अनुचित है। यह भारतीय जनता पार्टी का आदिवासी समाज के प्रति विद्वेष को प्रदर्शित करता

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है। कम से कम आदिवासी दिवस के दिन तो विष्णु देव साय को नहीं हटाना था। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की आदिवासी विरोधी सोच भी इस निर्णय से सामने आती है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here