रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान के लिए पुलिस ने जारी की अपील

0
88

 

रायगढ़। आज सुबह करीब 6:00 बजे चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में एनटीपीसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक (उम्र करीब 25 वर्ष) का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ थाना चक्रधरनगर और साइबर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

मृतक ने काले रंग का लोअर पहना हुआ था और गले में एक साधारण चेन थी, जिसके लॉकेट पर “Queen” लिखा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने युवक को स्थानीय निवासी नहीं बताया और आशंका जताई कि वह बाहरी व्यक्ति हो सकता है।

थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को गुमशुदा व्यक्तियों का रिकॉर्ड चेक करने और सूचना साझा करने का निर्देश दिया है। मृतक के शव को केजीएच अस्पताल में सुरक्षित रखवाया गया है।

पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए उसकी तस्वीरें विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में साझा की हैं। इस संबंध में किसी को भी जानकारी होने पर थाना प्रभारी चक्रधरनगर के मोबाइल नंबर 9479193210 या पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9479193299 पर सूचित करने की अपील की गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here