ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

0
33

 

आगरा। बाह थाना क्षेत्र के बटेश्वर के मई गांव में विवाहिता अनीता देवी (24) का खून से सना शव फंदे से लटका मिला। मृतका के पैर जमीन पर टिके हुए थे, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है। अनीता के पिता अर्जुन सिंह ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

मृतका के पिता अर्जुन सिंह, निवासी फतेहाबाद के नागर गांव, ने बताया कि 29 अप्रैल 2017 को बेटी अनीता की शादी मई गांव के बबलू उर्फ ब्रजेश से हुई थी। अनीता के दो बच्चे हैं—आदित्य (4) और अदिति (2)। 1 दिसंबर को पंचायत के बाद ससुरालजन उसे वापस घर लाए थे। आरोप है कि आने के बाद अनीता के पति और अन्य ससुरालजन उसकी पिटाई करते रहे।

परिजनों ने बताया कि घटना वाले दिन फोन पर अनीता की चीखें सुनाई दीं। जब मायके वाले पहुंचे, तो अनीता का खून से सना शव घर के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला। पैर जमीन पर टिके होने से मायके वालों ने इसे हत्या करार दिया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है | ससुराल पक्ष फराफ़ बताया जा रहा है |

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here