माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा नूतन वर्ष महेश पंचांग का विमोचन

0
101

 

रायपुर। माहेश्वरी युवा मंडल द्वारा प्रकाशित नूतन वर्ष महेश पंचांग का विमोचन रविवार को गोपाल मंदिर, सदर बाजार, रायपुर में किया गया। मंडल के अध्यक्ष नीलश मूंधड़ा, सचिव राज बगड़ी और मीडिया प्रभारी सीए अमित राठी ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।

विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुरेश मूंधड़ा, श्री संपत काबरा, श्री बसंत राठी, श्री नंदलाल मोहता, श्री रितेश मूंधड़ा, श्री कृष्णा लखोटिया, श्री जयंत मोहता, श्री मुरली गिल्डा, श्री अमित चांडक, श्री अंशुल लखोटिया, श्री निखिल डागा, श्री ऋषभ चांडक और श्रीमती सीमा नत्थानी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने नूतन वर्ष महेश पंचांग के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे समुदाय के लिए उपयोगी व प्रेरणादायक बताया। मंडल के सदस्यों ने इस पहल को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here