बड़ी खबर : डॉ. सलीम राज को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा

0
131

रायपुर। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत यह दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए दिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

 

डॉ. सलीम राज ने कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। आप सभी के समर्थन और विश्वास के लिए मैं सदैव कृतज्ञ रहूंगा। आपकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से हम छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।”

डॉ. सलीम राज की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। वक्फ संपत्तियों के संरक्षण और समाज की भलाई के लिए उनके नेतृत्व में अहम फैसले लिए जाने की संभावना जताई जा रही है।

 

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here