निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र अग्रवाल का जनसमर्थन अभियान जोरशोर से जारी

0
135

निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र अग्रवाल का जनसमर्थन अभियान जोरशोर से जारी

रायपुर। नगरी निकाय और पंचायत चुनाव के तहत महंत लक्ष्मी नारायण वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी जितेंद्र अग्रवाल का जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। जनता का अपार समर्थन और आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। अपने पहले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यदि जनता उन्हें पुनः अवसर देती है, तो वार्ड में और अधिक विकास होगा।

हाल ही में उन्होंने वार्ड में अपना चुनाव कार्यालय वार्डवासियों के साथ मिलकर उद्घाटित किया और सघन जनसंपर्क कर समर्थन मांगा। इस दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जनसंपर्क रैली में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। वार्डवासियों ने फूल-मालाओं और तिलक वंदन से उनका भव्य स्वागत किया और समर्थन का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here