
भावुक कर देने वाला नज़ारा, जब बुजुर्ग माता ने बंटी होरा को गले लगाकर दिया जीत का आशीर्वाद


शहीद हेमू कालाणी वार्ड 28 में भावुक नजारा, निर्दलीय प्रत्याशी बंटी होरा को बुजुर्ग माता का आशीर्वाद
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपने-अपने वादों और मुद्दों के साथ जनता से समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। इसी बीच शहीद हेमू कालाणी वार्ड 28 में एक भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जो अब पूरे वार्ड में चर्चा का विषय बन गया है।

निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह होरा (बंटी होरा) जब चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचे, तो एक बुजुर्ग माता ने उन्हें गले लगाकर जीत का आशीर्वाद दिया। यह दृश्य भावुक करने वाला था और इसने चुनावी माहौल में एक अलग ही ऊर्जा भर दी।
बंटी होरा ने इस पल को अपने लिए अमूल्य बताते हुए कहा,यह प्यार और आशीर्वाद ही मेरे लिए किसी जीत से कम नहीं है। मेरे वार्ड परिवार का स्नेह ही हर जंग से जीत दिला सकता है।
गौरतलब है कि पिछले नगर निगम चुनाव में बंटी होरा कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में मैदान में थे और जीत हासिल कर पार्षद बने थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पार्षद और जोन अध्यक्ष के रूप में क्षेत्र में कई विकास कार्य किए, जिससे उन्हें जनता का भरपूर समर्थन और प्यार मिला।
इस बार वे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में हैं और जनता के अपार समर्थन के दम पर एक बार फिर जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वार्ड के लोगों का कहना है कि बंटी होरा ने हमेशा जनसेवा को प्राथमिकता दी है, और यही वजह है कि उन्हें हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है।
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे वार्ड में चुनावी माहौल और भी रोचक होता जा रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इस बार अपना प्रतिनिधि किसे चुनती है।




