डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 61 से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रम्हा सोनकर का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

0
129

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 61 से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रम्हा सोनकर का सघन जनसंपर्क अभियान जारी

रायपुर। राजधानी रायपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड 61 से कांग्रेस के युवा पार्षद प्रत्याशी ब्रम्हा सोनकर चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वे लगातार वार्डवासियों से मिलकर समर्थन जुटा रहे हैं और जनता को अपनी योजनाओं और विकास कार्यों की रूपरेखा समझा रहे हैं।

ब्रम्हा सोनकर का कहना है कि उनका उद्देश्य वार्ड 61 को एक आदर्श वार्ड बनाना है, जहां हर व्यक्ति को बुनियादी सुविधाएं मिले। उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता, सड़क, जल निकासी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का संकल्प लिया है।

ब्रम्हा सोनकर ने कहा, मैं जनता की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित हूं। अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं अपने वार्डवासियों को हर सुविधा उपलब्ध कराने का हर संभव प्रयास करूंगा। मेरा लक्ष्य वार्ड के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं देना और उसे एक विकसित और सुरक्षित वार्ड बनाना है।

उनके जनसंपर्क अभियान को जनता का अच्छा समर्थन मिल रहा है। स्थानीय लोग युवा और ऊर्जावान नेता होने के कारण ब्रम्हा सोनकर की उम्मीदवारी को लेकर उत्साहित हैं। वार्ड में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here