स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास चौक में मोहन वर्ल्यानी द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं पौधारोपण किया गया

0
32

रायपुर। सामाजिक संस्था उत्कल विकास मंच के महामंत्री गोपाल बाघ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मधुसूदन दास फाउंडेशन उत्कल विकास मंच के तत्वाधान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास चौक में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहन वर्ल्यानी ,चेयरमैन, ग्रीन आर्मी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस कार्यक्रम में मधुसूदन दास चौक में श्री मोहन वर्ल्यानी जी के द्वारा इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी आनंद टांडिया, भगवानों नायक,बबलू बाग, बालेश्वर सोना , सुधीर बाग , उत्कल विकास मंच के अध्यक्ष दानी नाम नायक और अन्य समाज के गणमान्य नागरिक सम्मिलित थे ।कार्यक्रम के पश्चात वहां बूंदी सेव का वितरण किया गया पौधों का भी वितरण किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here