प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण, शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

0
44

ग्राम अड़सेना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण नवनिर्वाचित सरपंच डॉ. तेजराम पाल ने किया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी निवेदिता मैम, कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती नीलकमल पटेल, ग्राम सचिव, रोजगार सहायक एवं आवास मित्र भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और हितग्राहियों के साथ चर्चा की गई और शीघ्र से शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत तिल्दा के सीईओ के निर्देशानुसार, जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी किया गया है।

सरपंच डॉ. तेजराम पाल ने कहा कि योजना के तहत सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने हितग्राहियों को प्रोत्साहित करते हुए जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here