ग्राम पंचायत सांकरा में सरपंच रघुनाथ साहू ने किया महिलाओं का सम्मान, कहा हर क्षेत्र में महिलाओं को मिले समान अवसर और सम्मान

0
19

रायपुर। धरसींवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत सांकरा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव की महिलाओं का पहली बार सम्मान किया गया, जिसमें सरपंच रघुनाथ साहू ने महिलाओं को श्रीफल और पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका मान-सम्मान बढ़ाया।

इस दौरान सरपंच रघुनाथ साहू ने कहा, “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। उनके बिना किसी भी समाज या परिवार की कल्पना अधूरी है। हमें महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर और सम्मान देना चाहिए। महिला सशक्तिकरण से ही समाज और देश का विकास संभव है।”

कार्यक्रम में स्थानीय महिलाएं और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महिला दिवस के इस आयोजन से गांव में उत्साह का माहौल रहा और महिलाओं ने अपने अधिकारों और सशक्तिकरण को लेकर विचार साझा किए।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here