अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं और आया बहनों का सम्मान

0
48

रायपुर। नया सवेरा जनकल्याण समिति, छत्तीसगढ़ रायपुर इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, देवेंद्र नगर (सेक्टर-4) में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत विद्यालय के सभागृह में दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। समिति के लीना अजय साव, निर्मला साहू, राजेंद्र कुमार साहू, परमेश्वर साहू, राजा निर्मलकर, विष्णु साहू और राम साहू ने विद्यालय की 20 शिक्षिकाओं और 6 आया बहनों को मेमेंटो, शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

यह पहला अवसर था जब किसी समिति द्वारा इस विद्यालय में आकर इस तरह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने समिति के आगमन पर स्वागत वंदन गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here