CG News : ससुराल से भागी महिला की लाश मिली, इलाके में सनसनी

0
28

कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर के सामने एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की पहचान लता बाई के रूप में हुई है। वह एतमानगर डूमरमुडा की रहने वाली थी। लता किराए के मकान में अकेली रहती थी और मजदूरी करके अपना जीवनयापन कर रही थी।

Raipur Crime News: एक्सप्रेस-वे पर बाइक के साथ मिली युवक की लाश, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

वह पास के एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रही थी। जानकारी के अनुसार, लता कुछ महीने पहले अपने पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ भागकर आई थी और उसके संपर्क में रहती थी। उसने पहले पति को भी छोड़ दिया था।

आज रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रजत जयंती समारोह में लेंगी भाग

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिन पहले लता के किराए के मकान में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके चलते वहां हंगामे की स्थिति बनी थी। सोमवार सुबह जब लोग उसके घर के पास से गुजर रहे थे, तब उन्होंने लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस को महिला के घर का दरवाजा खुला मिला, वहीं चौखट और घटनास्थल के पास ईंटों पर खून के निशान भी पाए गए। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here