बेटे के सिवा सिर्फ 5 लेडीज को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं शाहरुख खान, हर एक से है स्पेशल कनेक्शन

0
50

शाहरुख खान- ये नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। इसके लाखों चाहने वाले हैं। न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में लोग इनके मुरीद हैं। अपनी शानदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले शाहरुख खान आज देश के सबसे बड़े स्टार कहलाते हैं। शाहरुख खान का स्टारडम किसी से भी छिपा नहीं है। इनके घर के बाहर इन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। सोशल मीडिया पर भी इनके लाखों दीवाने हैं। इंस्टाग्राम की बात करें तो इस प्लेटफॉर्म पर शाहरुख खान को 47.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। वैसे गौर करने वाली बात ये है कि शाहरुख खान किसे फॉलो करते हैं। एक्टर की फॉलो लिस्ट में कितने नाम हैं, कौन हैं ये लोग, क्या करते हैं, इनसे शाहरुख खान का क्या रिश्ता है, इन सभी सवालों का जवाब हम आपको यहां बताएंगे।

24 साल के खिलाड़ी ने छठे मैच में ही रच दिया कीर्तिमान, ODI में सिर्फ तीसरी बार हुआ ये अद्भुत कारनामा

सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करते हैं शाहरुख खान

शाहरुख खान सिर्फ 6 लोगों को ही सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर फॉलो करते हैं। अगर आप सोच में पड़ गए हैं कि वो लोग कौन है तो हम आपको बता दें कि इसका जवाब बड़ा ही सीधा है- शाहरुख के दिल पर राज करने वाले ही उनकी फॉलो लिस्ट में शामिल हैं। इस लिस्ट में उनके बड़े बेटे आर्यन अकेले मेल हैं, बाकी एक्टर सिर्फ 5 महिलाओं को फॉलो करते हैं। यहां पर भी शाहरुख खान ने साफ किया कि वो वुमन प्लीजर हैं। चलिए अब इन 5 लोगों पर नजर डालते हैं और बताते हैं ये कौन हैं?

गौरी खान

यह अनुमान लगाना मुश्किल नहीं है कि इंस्टाग्राम पर शाहरुख जिन छह लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से एक उनकी पत्नी गौरी खान हैं। अपने करियर के दौरान शाहरुख ने कई फिल्मों में कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया है। हालांकि असल जिंदगी में वो सिर्फ गौरी खान के इर्द-गिर्द रहे। फिल्मों में हिट होने से पहले ही शाहरुख खान गौरी से मिले थे और प्यार में पड़ने के बाद दोनों ने शादी कर ली थी। अक्टूबर 1991 में उन्होंने अपने प्यार का इजहार किया। उनकी शादी को 30 साल से ज्यादा हो चुके हैं। उनके तीन बच्चे हैं – आर्यन, सुहाना और अबराम।

अनोखा मंदिर: जहां लोग करते हैं ‘डायन’ की पूजा, भरती है सूनी गोद; नवरात्रि में दर्शन को उमड़ते हैं श्रद्धालु

सुहाना खान 

शाहरुख खान एक शानदार पिता हैं। वो अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। इस बात को साबित करने से वो कभी नहीं चूके हैं। अपनी बेटी सुहाना के वो काफी करीब हैं। एक्टर कहते भी हैं कि वो उनकी लाडली हैं। इसी वजह से वो अपनी बेटी को भी फॉलो करते हैं। उनकी हर तस्वीर पर एक्टर नजर भी रखते हैं, यही वजह है कि सुहाना के हर पोस्ट पर उनके मजेदार कमेंट देखने को मिलते हैं। फिलहाल सुहाना भी अब फिल्मों में आ गई हैं और जल्द ही पापा के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाली हैं।

आलिया चिब्बा

शाहरुख खान के लिए परिवार ही सबकुछ है! इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान जिन छह लोगों को फॉलो करते हैं, उनमें से ये शख्स भी उनके परिवार से जुड़ा हुआ है। हम बात कर रहे हैं आलिया छिब्बा की। आलिया दिल्ली में रहती हैं और गौरी खान की भांजी हैं। शाहरुख खान रिश्ते में आलिया के फूफा लगते हैं और वो उनके साले की बेटी हैं। आलिया अपने कजिन सुहाना, आर्यन और अबराम के काफी करीब हैं और इनके साथ कई बार नजर आ चुकी हैं।

पूजा ददलानी

शाहरुख की इस फॉलो लिस्ट में एक और नाम है जो उनके काफी करीब है, ये है उनकी मैनेजर पूजा ददलानी का। दोनों हमेशा साथ नजर आते हैं। शाहरुख खान के साथ हर जगह पूजा ट्रेवेल करती हैं। वो न सिर्फ उनकी मैनेजर हैं, बल्कि उनकी और गौरी की करीबी दोस्त भी हैं। पूरे परिवार से ही पूजा ददलानी कनेक्टेड हैं। पूजा 2012 से शाहरुख खान की मैनेजर हैं और तब से उनके साथ मिलकर काम कर रही हैं।

काजल आनंद

शाहरुख खान की इंस्टाग्राम ‘फॉलोइंग’ लिस्ट में उनके परिवार और मैनेजर के अलावा काजल आनंद का नाम भी शामिल है। स्टार-स्टडेड सेलेब्रिटी पार्टियों की होस्ट करने वाली काजल आनंद शाहरुख खान और गौरी खान की करीबी दोस्त हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्त उन्हें प्यार से पुतलू बुलाते हैं। काजल आनंद पेशे से वकील हैं और इसके साथ ही कई ब्रैंड्स की मालकिन भी हैं। संजय दत्त की लीगल टीम का भी वो हिस्सा रही हैं। फिलहाल अब वो प्रैक्टिस छोड़ चुकी हैं और कई लाइफस्टाइल और फैशन ब्रैंड्स चलाती हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here