शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं……

0
40

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्य समिति की सदस्य महिला कांग्रेस प्रभारी व अनुसूचित जाति प्रभारी एवं राजश्री सद्भावना की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।

शकुन डहरिया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।

लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here