सिलेंडर के बाद अब बिजली भी महंगी: 100 यूनिट की दर ₹3.65, 7 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं पर सीधा असर

सिलेंडर के बाद अब बिजली भी महंगी

0
86

भीषण महंगाई और रोजमर्रा की जरूरतों की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच उत्तराखंड की जनता को एक और झटका लगा है। राज्य की धामी सरकार ने बिजली दरों में इजाफा कर दिया है, जिससे आम लोगों की जेब और अधिक ढीली होने जा रही है।

अब 100 यूनिट तक बिजली की दर ₹3.65 प्रति यूनिट तय की गई है, जो पहले की तुलना में अधिक है। इस बढ़ोतरी का सीधा असर राज्य के 7 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। वहीं, कुल मिलाकर करीब 27 लाख उपभोक्ता इस बोझ से प्रभावित होंगे।

गर्मी के इस मौसम में बिजली की खपत वैसे ही बढ़ जाती है, ऐसे में बढ़ी हुई दरें खासतौर पर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के लोगों पर भारी पड़ सकती हैं। सिलेंडर, पेट्रोल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान जनता के लिए यह फैसला राहत के बजाय परेशानी लेकर आया है।

सरकार का तर्क चाहे जो भी हो, लेकिन जनता के लिए यह ‘महंगाई का करंट’ साबित हो सकता है। विपक्ष भी इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमला बोल सकता है और जनआक्रोश बढ़ने की पूरी संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here