महापौर मीनल चौबे का निर्देश: रायपुर की सभी बीएसयूपी और पीएम आवास कॉलोनियों के मेनहोल और सैप्टिक टैंक 24 घंटे के भीतर ढके जाएं

महापौर मीनल चौबे का निर्देश

0
398


रायपुर।
नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने शहर की सुरक्षा और नागरिकों की भलाई को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। उन्होंने रायपुर शहर में स्थित बीएसयूपी (BSUP), प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की कॉलोनियों और अन्य निगम परिसरों में खुले सैप्टिक टैंक और सम्पवेल के मेनहोल को अगले 24 घंटों के भीतर पूरी तरह ढकने के आदेश दिए हैं, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

10 जोनों को दिए गए कड़े निर्देश

महापौर के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर निगम के सभी 10 जोन कमिश्नरों को आदेशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में मौजूद सभी BSUP और PMAY कॉलोनियों में इस कार्य को शीघ्रता और प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें।

15वें वित्त आयोग की योजना से होगा कार्यान्वयन

निर्देशों में यह भी कहा गया है कि जहां आवश्यकता हो, वहां 15वें वित्त आयोग की प्रगतिरत कार्य योजना के माध्यम से कार्य करवाया जा सकता है। सभी जोन कमिश्नरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का भौतिक निरीक्षण कर, प्रत्येक मेनहोल और सैप्टिक टैंक की सटीक लोकेशन और साइज की सूची तैयार करें और उसे समयसीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि ड्रेन कवर की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा सके।

जनसुरक्षा सर्वोपरि: महापौर का सख्त रुख

महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि नगर निगम किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा, और जनसुरक्षा को हर हाल में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे खुले मेनहोल भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं, इसलिए समय रहते उन्हें सुरक्षित करना आवश्यक है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here