अंबेडकर जयंती पर BSUP कॉलोनी सडू में माल्यार्पण व कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित

अंबेडकर जयंती पर BSUP कॉलोनी सडू में माल्यार्पण व कपड़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित

0
165

सडू (रायपुर)। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के शुभ अवसर पर BSUP कॉलोनी सडू में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुराज जन कल्याण समिति सोसाइटी एवं मैग्नेटो मॉल के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कपड़ा वितरण और बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जोन क्रमांक 9 के अध्यक्ष एवं वार्ड 9 के पार्षद श्री गोपेश साहू शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही, जिससे माहौल जनभागीदारी से सराबोर रहा।

इस अवसर पर श्री गोपेश साहू ने कहा,
“डॉ. अम्बेडकर ने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो भारत को लोकतंत्र, समानता और न्याय की मजबूत नींव प्रदान करता है।”

कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here