फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, पांचवें दिन की कमाई ने चौंकाया

फिल्म ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार

0
89

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन करते हुए 47.92 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। यह फिल्म न सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है, बल्कि इसकी कमाई में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है।

फिल्म को आंबेडकर जयंती की छुट्टी का खासा फायदा मिला है। आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने:

  • गुरुवार (ओपनिंग डे) को 9.62 करोड़

  • शुक्रवार को 7 करोड़

  • शनिवार को 9.95 करोड़

  • रविवार को 14.05 करोड़

  • और सोमवार को 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म दर्शकों के बीच पकड़ बना रही है और आने वाले दिनों में इसकी कमाई और भी बढ़ सकती है।

‘केसरी चैप्टर 2’ से होगी टक्कर

इस शुक्रवार ‘जाट’ को बॉक्स ऑफिस पर ‘केसरी चैप्टर 2’ से सीधी टक्कर मिलेगी। हालांकि, राहत की बात यह है कि दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, जिससे अपने-अपने वर्ग के दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने का भरपूर मौका मिलेगा।

साथ ही, आगामी गुड फ्राइडे की छुट्टी भी ‘जाट’ की कमाई में एक बार फिर तेजी ला सकती है, खासकर सिंगल स्क्रीन और मास बेल्ट्स में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘जाट’ कितनी जल्दी 50 करोड़ क्लब में शामिल होती है और आने वाले हफ्तों में इसकी कमाई की रफ्तार किस दिशा में जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here