तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल

तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत में बुजुर्ग की मौत

0
107


सक्ती।
जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। ताजा मामला डभरा थाना क्षेत्र के सुखापाली गांव का है, जहां एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, सुखापाली निवासी मूलचंद बघेल अपनी बेटी के साथ बाइक से बाजार से वापस लौट रहे थे। जब वे नायकटाड़ा-घोघरी गांव के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मूलचंद बघेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here