कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिए निर्देश: खुले गड्ढों को भरने और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर

कलेक्टर ने समय सीमा बैठक में दिए निर्देश

0
88

कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए।

उन्होंने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत शीघ्र की जाए और किसी भी क्षेत्र में पानी की किल्लत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि गर्मी के मौसम में आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सभी स्वास्थ्य केंद्रों में सुनिश्चित की जाए।

डॉ. सिंह ने शिक्षा विभाग से कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शुरुआत हो चुकी है, अतः विभाग अपनी कार्ययोजना बनाकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें।

कलेक्टर ने विशेष रूप से नगर निगम और पंचायत विभाग को निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सीवरेज, बोरिंग या किसी अन्य कार्य के कारण खुदे गड्ढों को खुला न छोड़ा जाए। यदि किसी कारणवश गड्ढे खुले हैं, तो वहाँ पर सुरक्षा उपाय जैसे बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतक अवश्य लगाए जाएं।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह, नगर निगम आयुक्त विश्वदीप, वन मंडल अधिकारी लोकनाथ पटेल, जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here