छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: कई जिलों में अगले तीन घंटों में गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना

छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट

0
104

छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने को तैयार है। भारतीय मौसम विभाग ने तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के भीतर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक गायत्री वाणी कंचिभोटला ने बताया कि राज्य के 15 जिलों में येलो अलर्ट, जबकि कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस अलर्ट के तहत कबीरधाम, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली और रायपुर जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली चमकने और सतही हवा चलने की चेतावनी दी गई है। साथ ही, कुछ क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग ने यह अलर्ट रडार और उपग्रह से प्राप्त ताजा आंकड़ों के आधार पर जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, और मौसम खराब होने की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

इसके अलावा, आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की भी संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी और उमस दोनों बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क और सजग रहने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here