छत्तीसगढ़ में स्थापित होंगे 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ में स्थापित होंगे 4 नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क

0
58


रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से राज्य में चार नए स्मार्ट औद्योगिक पार्क स्थापित करने की घोषणा की है। यह घोषणा छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSIDC) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल के कार्यभार ग्रहण समारोह के अवसर पर की गई।

445 करोड़ रुपये की लागत से होंगे चार उद्योगिक क्लस्टर विकसित

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहित करने और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में उन्होंने कुल 445 करोड़ रुपये की लागत से चार स्मार्ट औद्योगिक पार्कों की स्थापना की घोषणा की:

  • 322 एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर – ग्राम पटेवा, जिला राजनांदगांव में, 350 करोड़ रुपये की लागत से

  • 50 एकड़ में स्पेश मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर – ग्राम बिजेतला, जिला राजनांदगांव में, 25 करोड़ रुपये की लागत से

  • 20 एकड़ में रेडीमेड गारमेंट पार्क – नवा रायपुर में, 30 करोड़ रुपये की लागत से

  • 30 एकड़ में फर्नीचर क्लस्टर – नवा रायपुर में, 40 करोड़ रुपये की लागत से

औद्योगिक विकास की नई नीति से बनेगा अनुकूल वातावरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार को अब तक 4.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा, बिजली और पानी की प्रचुर उपलब्धता के कारण उद्योगों को फलने-फूलने का अनुकूल माहौल मिलेगा।

राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में उद्योगों को नई ऊंचाई मिलने की उम्मीद

कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने श्री राजीव अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि अग्रवाल के अनुभव और नेतृत्व में CSIDC राज्य में एक मजबूत औद्योगिक माहौल निर्मित करेगा। अग्रवाल इससे पहले भी विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और उद्योग क्षेत्र की गहरी समझ रखते हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here