राजधानी में अवैध अतिक्रमण पर निगम की सख्ती पंडरी इलाके में चला बुलडोजर, कई दुकानों को हटाया गया

राजधानी में अवैध अतिक्रमण पर निगम की सख्ती पंडरी इलाके में चला बुलडोजर

0
104

रायपुर। राजधानी में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को पंडरी और कैनाल रोड क्षेत्रों में निगम की टीम ने बुलडोजर चलाकर कई अतिक्रमण हटाए

जानकारी के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए पान ठेले, बिरयानी होटल और अन्य दुकानें सार्वजनिक स्थान पर कब्जा कर संचालित की जा रही थीं। नागरिकों की शिकायत के बाद नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और आम जनता की सुविधा के लिए अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here